February 12, 2026
Dola Sen’s Supplementary Question on the policy decisions of the Union government for the BSNL workers with respect to the National Broadband Mission

Sir, I am speaking. माननीय सभापति महोदय, जब सितम्बर, 2020 में हम सब Opposition के लोग हाउस से बाहर थे, Farmers’ Bills के खिलाफ protest करके suspend हुए थे, तब one sidedly राज्य सभा में ये four Labour Codes पास किये गए थे। हम मानते हैं कि ये लेबर कोड्स नहीं, बल्कि ये कॉरपोरेट कोड्स हैं, जिनसे सब वर्कर्स बिखर रहे हैं और वे बिखर जाएँगे। फिर भी यह गवर्नमेंट हैप्पी नहीं है, इसीलिए यह इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड को फिर से अमेंड करना चाहते हैं। इसको इसलिए लाया गया which includes Industrial Disputes Act, 1947, The Trade Unions Act, 1926, Industrial Employment (Standing Orders) Act, 1946. इसका मतलब है कि वह हमसे ट्रेड यूनियन करने का हक, राइट छीनना चाहते हैं। Industrial Disputes Act में अभी भी जो प्रोविजन है कि कोई भी retrenchment बाद re-employment के टाइम पहले वाले retrenchment वर्कर को re-employment का पहला चांस मिलेगा, वह भी खत्म …… Trade unions नहीं, industrial disputes नहीं, कुछ नहीं। अगर हम थोड़ा डिटेल्स में जाएँगे, तो हम बताना चाहते हैं कि जिस कंपनी में 300 वर्कर्स काम करते हैं, उस कंपनी का मैनेजमेंट जो जी चाहे, वह कर सकती है। पहले इसमें 100 वर्कर्स था, अभी उसको 300 कर दिया। ऐसे लाखों-करोड़ों यूनिट्स हैं, जहाँ 300 वर्कर्स काम करते हैं। हम चाहते हैं कि ऑल पार्टी कमिटी में इस पर डिस्कशन हो। ये सारे के सारे वर्कर्स के खिलाफ हैं, इसलिए हम ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की तरफ से इसका प्रोटेस्ट करते हैं और हम इसको नहीं मानते हैं।